- Hindi News
- International
- Coronavirus Outbreak Vaccine Latest Update; USA Brazil Russia UK France Cases And Deaths From COVID 19 Virus
वॉशिंगटन3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दुनियाभर में कोरोना का कहर कुछ कम होता दिखाई दे रहा है। बीते दिन दुनियाभर में 3 लाख 99 हजार 69 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 9,273 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। इधर, बेल्जियम ने 16 और 17 साल के बच्चों को वैक्सीनेट करने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्हें जुलाई से फाइजर वैक्सीन लगानी शुरू कर दी जाएगी। मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ब्राजील में कोवैक्सिन और स्पुतनिक-V के इंपोर्ट को मंजूरी
ब्राजील सरकार ने कोरोना महामारी के बीच भारतीय वैक्सीन कोवैक्सिन और रूस की स्पुतनिक-V के इंपोर्ट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उम्मीद लगाई जा रही है कि मंजूरी के बाद भारत बायोटेक कंपनी पहली खेप के तौर पर कोवैक्सिन के करीब 40 लाख डोज ब्राजील सरकार को दे सकती है। यह जानकारी ब्राजील की नेशनल हेल्थ सर्विलांस एजेंसी (ANVISA) ने दी है।
ब्रिटेन में अनलॉक टालने की मांग
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भारतीय मूल के प्रोफेसर रवि गुप्ता ने ब्रिटेन में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने सलाह दी कि 21 जून को लॉकडाउन में दी जाने वाली ढील को अभी कुछ और हफ्तों के लिए टाल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम टीकाकरण के उस स्तर तक पहुंचने से बहुत दूर नहीं हैं, जो हमें वायरस को रोकने में मदद करेगा। उन्होंने चेताया कि देश तीसरी लहर के शुरुआती चरण में हो सकता है।

ब्रिटेन के बाद अनलॉक हुए देशों में केस बढ़ने शुरू
- ब्रिटेन 17 मई को अनलॉक हुआ था। उसके बाद से वहां साप्ताहिक केस 40% तक बढ़ गए हैं। इसके अलावा स्वीडन में 16%, पुर्तगाल में 16%, लग्जमबर्ग में 24%, आइसलैंड में 40%, रूस में 5% और आयरलैंड में 3% तक साप्ताहिक मामलों में वृद्धि हुई है।
- अच्छी बात यह भी है कि फ्रांस, ग्रीस, इटली, जर्मनी और स्पेन में स्थिति में सुधार है। पहली और दूसरी लहर में इन देशों खतरनाक स्थिति बनी हुई थी। अनलॉक होने के बाद फ्रांस में 17%, स्पेन में 9%, इटली में 31%, ग्रीस में 22% और जर्मनी में 27% तक साप्ताहिक मामलों में कमी आई है।
अब तक 17.37 करोड़ केस
दुनिया में अब तक 17.37 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 37.36 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15.68 करोड़ लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.33 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.33 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 87,585 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 34,204,374 | 612,203 | 28,103,491 |
भारत | 28,103,491 | 346,784 | 26,984,781 |
ब्राजील | 16,907,425 | 472,629 | 15,290,500 |
फ्रांस | 5,707,683 | 109,973 | 5,405,991 |
तुर्की | 5,282,594 | 48,068 | 5,154,771 |
रूस | 5,117,274 | 123,436 | 4,729,077 |
ब्रिटेन | 4,511,669 | 127,836 | 4,272,579 |
इटली | 4,230,153 | 126,472 | 3,908,312 |
अर्जेंटीना | 3,939,024 | 80,867 | 3,497,500 |
जर्मनी | 3,706,934 | 89,825 | 3,538,000 |
(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)